
Transfer 2023 : मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, तारीखों का ऐलान जल्दी होगा इसीलिए राज्य सरकार अपनी तबादले की प्रक्रिया को जल्दी से पूरा कर लेना चाहती है, तबादलों के क्रम में शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सूची जारी की है।
राजस्व विभाग ने जारी किये दो आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग मप्र शासन द्वारा दो सूची जारी की गई है एक सूची में 6 अधिकारियों के नाम हैं जबकि एक अन्य सूची में एक अधिकारी का नाम है जिन्हें एक एक स्थान से तबादला कर नई जगह पदस्थ किया है।
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
- श्रीमती नंदा भलावे कुशरे CEO जिला पंचायत डिंडोरी को उप सचिव GAD (पूल )
- सुश्री विमलेश सिंह पेंड्रो उपायुक्त (राजस्व) नर्मदापुरम संभाग को CEO जिला पंचायत डिंडोरी
- गणेश जायसवाल उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग को उपायुक्त (राजस्व) नर्मदापुरम संभाग
- मुकुल कुमार गुप्ता संयुक्त कलेक्टर अशोकनगर को अवर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग
- सुरेश कुमार बराहदिया संयुक्त कलेक्टर निवाड़ी को संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर
- श्रीमती राजनंदिनी शर्मा डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर को डिप्टी कलेक्टर बालाघाट
- कौशल किशोर सिंह गौर संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर को संयुक्त कलेक्टर गुना


लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

