Transfer: चिकित्सा अधिकारियों के थोकबंद तबादले, CMHO के भी पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने आदेशित किया है कि जिन चिकित्सा अधिकारियों का तबादला किया गया है वे नियमानुसार निर्धारित 7 दिवस में कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन कर शासन को सूचित करें ।
Transfer

मध्य प्रदेश में तबादलों (Transfer) पर हटी रोक 17 जून को पूरी हो गई, शासन ने सभी विभागों को इस अवधि तक ट्रांसफर करने के निर्देश दिए थे, बता दें पहले 1 मई से 30 मई तक किअवधि निर्धारित थी फिर 10 जून की गई और उसके बाद मंत्रियों के निवेदन पर इसे 17 जून किया गया था।

इसी क्रम में विभागों ने कल 17 जून देर रात तक तबादला सूचियों पर काम किया और आदेश जारी किये, बीती रात लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की थोकबंद सूची जारी की इसके अलावा उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के भी पदस्थापना आदेश जारी किये।

95 डॉक्टर्स के तबादले

संचालनालय से जारी चिकित्सा अधिकारियों की सूची में कुल 89 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किये गए हैं इन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है, इसी तरह संचालनालय ने 6 चिकित्सा अधिकारियों की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थापना की है।

CMHO पदस्थापना आदेश 

89 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला आदेश 

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/06/mpbreaking41476888.pdf

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews