Transfer : मध्य प्रदेश पुलिस में थोकबंद तबादले, SI, ASI, प्रधान आरक्षकों, आरक्षकों को इधर से उधर किया

आदेश में कहा गया है कि तबादला नीति के अनुसार इन सभी पुलिसकर्मियों को निश्चित समयावधि में संबधित विभाग प्रमुख को कार्यमुक्त करना होगा यदि कर्मचारी निलंबित है तो ऐसी स्थिति में कार्यमुक्त ना करते हुए उसकी सूचना मुख्यालय को देनी होगी । 
Transfer

Transfer

Transfer : मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है, लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश शासन जारी कर रहा है, इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने भी अपने विभाग में थोकबंद तबादला आदेश जारी किये हैं, अलग अलग जारी तबादला सूची में उप निरीक्षक, कार्यवाहक उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षण,  प्रधान आरक्षक, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

 इन पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी 

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने  55 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, 34 उप निरीक्षक/कार्यवाहक उप निरीक्षक, 13 सहायक उप निरीक्षक/ कार्यवाहक उप निरीक्षक की तबला सूची जारी की है इसी के साथ एसआईबी में पदस्थ तीन कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक और दो आरक्षकों की प्रतिनियुक्ति अवधि दो साल और बढ़ा दी है।

निर्धारित समयावधि में देनी होगी जॉइनिंग 

ये अभी ट्रांसफर पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद किये गए हैं इनमें से कई शासकीय सेवकों को अपने स्वयं के व्यय पर नई पदस्थापना वाली जगह जाकर जॉइनिंग देनी होगी , आदेश में कहा गया है कि सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित अवधि में कार्यमुक्त होकर ज्वाइन कर शासन को सूचित करना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews