
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तबादलों का दौर जारी है| राज्य शासन ने अब खेल विभाग में फेरबदल किया है| खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को तबादला सूची (Transfer List) जारी की है| जारी सूची के मुताबिक, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारियों व सहायक संचालक को इधर से उधर किया गया है|
विभाग ने बुधवार को सात अधिकारियों के तबादले किये हैं| इसके साथ ही एक अन्य आदेश जारी कर जिन अधिकारियों के तबादले किये गए हैं उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है| ऐसा न करने पर एकतरफा कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है|


लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

