Transfer : तबादले के बाद भी 100 से ज्यादा SI और ASI ने नहीं किया ज्वाइन, PHQ ने किया एकतरफा कार्यमुक्त

PHQ भोपाल ने अपने आदेश में लिखा- "निर्देश दिया जाता है कि अविलम्ब कार्यभार ग्रहण करें, आदेश की अवहेलना पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।"   
Transfer

मध्य प्रदेश सरकार प्रशासनिक और कानून व्यवस्था के हिसाब से अधिकारियों कर्मचारियों के एक जिले से दूसरे जिलों में तबादले करती है लेकिन पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में एक बात आई कि कई पुलिस अधिकारी ऐसे हैं जो ट्रांसफर आदेश के बाद भी नई पदस्थापना पर ज्वाइन नहीं कर रहे, पीएचक्यू ने अब इसपर सख्ती दिखाई है और उन्हें एकतरफा रिलीव कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2024-25 में जारी की गई अलग अलग तबादला सूची में बहुत से उप निरीक्षक, कार्यवाहक उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षकों का नाम शामिल था लेकिन इन एसआई और एएसआई ने नई जगह ज्वाइन नहीं किया।

102 उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एकतरफा कार्यमुक्त  

पुलिस मुख्यालय ने जब ऐसे अधिकारियों की सूची बनाई तो इनकी संख्या 102 निकली जिसके बाद पीएचक्यू ने इन सभी को ट्रांसफर की गई इकाई के लिए एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया, मुख्यालय ने कहा कि इन सभी के लिए एकतरफा रिलीविंग आदेश आज 10 सितम्बर से प्रभावी माना जायेगा।

PHQ भोपाल का रिलीविंग आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews