
Transfer
मध्य प्रदेश शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादला (MP SAS Transfer) आदेश जारी किये हैं, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में चार अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है।
MP GAD के आदेश में जिला पंचायत के तीन मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और एक जनसंपर्क विभाग में पदस्थ अपर संचालक का नाम शामिल है जिनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इन अधिकारियों का तबादला हुआ
- राज्य शासन ने अनुपमा चौहान को सीईओ जिला पंचायत शाजापुर से हटाकर अपर कलेक्टर हरदा के पद पर पदस्थ किया है।
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी शैलेन्द्र सिंह चौहान को सीईओ जिला पंचायत शाजापुर पदस्थ किया है।
- जिला पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर को खनिज साधन विभाग में उप सचिव बनाया है।
- जनसंपर्क संचालनालय भोपाल में पदस्थ अपर संचालक गणेश कुमार जायसवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बैतूल बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

