Transfer: राज्य शासन ने IAS अधिकारियों के तबादले किये, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं इसके अलावा 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है और एक अधिकारी से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया है । 
IAS Transfer 2025

मध्य प्रदेश शासन ने एक बारे फिर IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव (IAS Transfer News ) किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, वहीं 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

4 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

GAD MP ने आदेश जारी करते हुए ट्रांसफर किये गए अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं, इस आदेश के तहत राज्य सरकार ने IAS संजीव कुमार झा, सुखवीर सिंह, रघुराज एमआर और अनिल सुचारी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

इन अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव 

  • 1996 बैच के आईएएस संजीव कुमार झा से सदस्य राजस्व मण्डल, ग्वालियर की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल तथा पदेन प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, विधि विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए), की नई जिम्मेदारी सौंपी है।
  • इसी तरह शासन ने 1997 बैच के अधिकारी सुखवीर सिंह को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश भोपाल तथा पदेन प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) के दायित्व से मुक्त करते हुए प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
  • 2004 बैच के आईएएस  रघुराज एमआर को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग से हटाकर सचिव मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग का दायित्व सौंपा है।
  • 2006 बैच के अनिल सुचारी सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग को मंत्रालय से हटाकर आयुक्त, सागर संभाग, सागर का दायित्व देकर फील्ड में भेजा है।

राज्य सरकार ने इसके अतिरिक्त कुछ अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है, एक अधिकारी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किये गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews