Transfer : राज्य शासन ने एआईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक कार्य सुविधा और कानून व्यवस्था को देखते हुए अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी है , इसी कड़ी में गृह विभाग ने 25 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं ।   
Transfer

Transfer

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियों के तबादला (MP Police Transfer)आदेश जारी किये हैं, इसमें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, एसपी रेडियो, एसपी एजेके, एडिशनल एसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है।

25 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले 

मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा है, शासन द्वारा जारी तबादला आदेश में 25 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

इन पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी 

  • अनिल कुमार पाटीदार, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (ग्रामीण ) जोन।
  • गीतेश कुमार गर्ग सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल, जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा ग्वालियर। 
  • राजेश कुमार शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) जोन, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन।
  • श्रीमती मनीषा पाठक, सोनी एडिशनल एसपी रेल इंदौर , एसपी पीटीएस उज्जैन।
  • संदीप मिश्रा, एसपी रेडियो मुख्यालय भोपाल, एडिशनल एसपी रीवा।
  • पल्लवी त्रिवेदी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक शिकायत पीएचक्यू भोपाल, एसपी पीटीएस भौरी भोपाल।
  • बिट्टू सहगल, उप सेनानी 13वी वाहिनी ग्वालियर, एडिशनल एसपी खरगौन।
  • धनंजय शाह , सहायक पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल, एडिशनल एसपी अअवि, इंदौर जोन।

गृह विभाग का तबादला आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews