MP Breaking News

Transfer : राज्य शासन ने 4 IAS अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS दिनेश कुमार मोर्य, कैलाश वानखेड़े, अमर बहादुर सिंह और चन्द्रशेखर शुक्ला को मंत्रालय से हटाकर संभागों में पदस्थ किया है ।
Transfer

Transfer

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं शासन ने इन सभी अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा है।

राज्य शासन ने मंत्रालय में बतौर अपर सचिव और उप सचिव जिम्मेदारी संभल रहे आई ए एस अधिकारियों को संभाग में आपर आयुक्त बनाकर भेजा है

इन अधिकारियों के तबादले 

  • शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव दिनेश कुमार मौर्य को अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
  • ऊर्जा विभाग के अपर सचिव कैलाश वानखेड़े को अपर आयुक्त राजस्व बनाकर रीवा संभाग पदस्थ  किया है।
  • जनजातीयकार्य विभाग में पदस्थ अपर सचिव अमर बहादुर सिंह को शासन ने अपर आयुक्त राजस्व बनाकर रीवा संभाग पदस्थ  किया है।
  • राजस्व विभाग में पदस्थ उप सचिव चन्द्र शेखर शुक्ला को अपर आयुक्त राजस्व सगर संभाग पदस्थ किया है ।

MP GAD का तबादला आदेश  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews