MP Breaking News

यात्री कृपया ध्यान दें! पितृपक्ष में भोपाल-जबलपुर से गया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

पितृपक्ष में मध्य प्रदेश से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जबलपुर-गया स्पेशल अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर रुकेगी, AC से सामान्य श्रेणी तक के कोच की सुविधा, पितृपक्ष 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा
Indian Railways

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने पितृपक्ष के अवसर पर मध्य प्रदेश के रानी कमलापति (भोपाल) और जबलपुर से बिहार के गयाजी के बीच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेनें सितंबर के अंत से अक्टूबर के पहले हफ्ते तक चलाई जाएगी। इससे पिंडदान और तर्पण के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। बता दें कि इस साल पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति स्पेशल (ट्रेन संख्या 01661/01662)

  • ​गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुँचेगी।
  • ​​गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन  30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को गया से शाम 3:30 बजे छूटेगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी।

​मुख्य ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड।

इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच रहेंगे। इनमें 2 एसएलआर/डी, 4 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।

जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल (ट्रेन संख्या 01701/01702)

  • ​गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-गया स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को जबलपुर स्टेशन से रात 9:25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुँचेगी।
  • ​गाड़ी संख्या 01702 गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुँचेगी।

मुख्य ठहराव: सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड।

इन स्पेशल ट्रेनों में सेकेंड एसी (2), थर्ड एसी (4), स्लीपर क्लास (12) और सामान्य (4) श्रेणियों के कुल 22 कोच शामिल रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
यात्री कृपया ध्यान दें! पितृपक्ष में भोपाल-जबलपुर से गया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल - MP Breaking News