MP Breaking News

नशे के खिलाफ बालाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो से ज्यादा गांजा किया जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 किलो से ज्यादा गांजा जब्त कर ओडिशा निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है।
Balaghat News

बालाघाट: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस लगातार नशे की खेप जब्त कर तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। ताजा मामला बालाघाट जिले से सामने आया है जहां पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त कर आरोपियों को दबोचा है।

जानकारी अनुसार, लांजी पुलिस ने लांजी-आमगांव मार्ग पर सेवती-सिंगोला के बीच सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी ओडिशा के सालगुड़ा निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 27.378 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है।

सभी आरोपी निकले उड़ीसा निवासी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उड़ीसा के सलागुड़ा निवासी प्रबीर पिता गोमारा मलिक, दिलीप पिता रामनाथ कहार, सोनारसिंह पिता बुगतसिंह और संदीप पिता मलिक पनिका शामिल है। सभी गांजा तस्कर महाराष्ट्र के आमगांव रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। वहां से वे ऑटो से आ रहे थे और सिंगोला बस स्टैंड पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी गांजा कहां से लाते थे और इसे किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
नशे के खिलाफ बालाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो से ज्यादा गांजा किया जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News