Transfer : राज्य शासन ने IPS अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।
IPS Transfer

Transfer : मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है, राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किये हैं, गृह विभाग ने इन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

गृह विभाग ने जारी आदेश में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के महानिदेशक अजय  कुमार शर्मा को मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया है इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक भी नियुक्त किया है। शासन ने विशेष पुलिस महानिदेशक  मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल उपेन्द्र कुमार जैन को महा निदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के पद पर पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews