Transfer : MP Police मुख्यालय ने आरक्षकों के थोकबंद तबादले किये, आदेश जारी, देखें किसे कहाँ भेजा

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद 139 आरक्षकों (इसमें कुछ नाम कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों के भी हैं) के तबादला आदेश जारी किये हैं, इन्हें निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त किये जाने के भी निर्देश जारी हुए हैं
Transfer

Transfer

MP Police Transfer : मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है, शासन स्तर पर लगातार अलग अलग विभागों की तबादला सूची सामने आ रही है, अब पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आरक्षकों के तबादलों की लिस्ट जारी की है जिसमें 139 पुलिस आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

139 पुलिस आरक्षकों के तबादले  

मध्य प्रदेश पुलिस की सबसे निचली और मजबूत कड़ी आरक्षकों के तबादले की सूची पुलिस मुख्यालय ने जारी की है, पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जारी इस लिस्ट में जिन आरक्षकों के नाम हैं उन्हें स्वयं के व्यय पर नई इकाई में ज्वाइन करना होगा।

निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त करने के आदेश 

आदेश में कहा गया है कि शासन द्वारा जारी स्थानांतरण नीति के निर्देशों के मुताबिक ट्रांसफर किये गए शासकीय सेवक (आरक्षक) को निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त किया जाये, यदि ट्रांसफर किया गया शासकीय सेवक निलंबन की स्थिति में है तो उसे कार्य मुक्त ना किये जाये उसकी सूचना PHQ को दी जाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews