Transfer News : राज्य शासन ने IPS अधिकारियों के तबादले किये, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश में तबादले जारी है, पिछले आदेश के मुताबिक तबादलों पर लगी रोक 1 मई से 30 मई तक हटा ली गई थी अब आज सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर इसे 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया है।
ips transfer 2025

प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है लगातार तबादला सूची जारी की जा रहीं हैं, इसी क्रम में आज गृह विभाग ने IPS अधिकारियों के तबादला देश जारी किये हैं साथ ही अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश भी दिए हैं।

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने आज भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के आदेश जारी किये हैं इनमें दो अधिकारियों के तबादले किये गए हैं और एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी 

गृह विभाग ने विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ IPS अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को महानिदेशक, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, मध्यप्रदेश, भोपाल पदस्थ किया है।

IPS अनिल कुमार ADGP महिला सुरक्षा बने

शासन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल, अतिरिक्त प्रभार-कल्याण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल आईपीएस अनिल कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है, अनिल कुमार पर अतिरिक्त प्रभार कल्याण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल यथावत रहेगा।

चंचल शेखर को एसआईएसएफ का प्रभार भी 

गृह विभाग ने इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल  IPS चंचल शेखर को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews