Transfer News : गृह विभाग ने ADPO के थोकबंद तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन ने 15 जून तक सभी विभागों को तबादले करने के निर्देश दिए थे लेकिन मंत्रियों के अनुरोध पर सीएम डॉ मोहन यादव ने इसे एक दिन एक लिए 16 जून तक बढ़ा दिया था।
Transfer

Transfer

Transfer News : मध्य प्रदेश में 16 जून तक तबादले करने की मिली अनुमति की समय सीमा में शासन के विभागों में अधिकारियों की बड़े पैमाने पर एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थापना की, इस क्रम में गृह विभाग ने ADPO यानि सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के थोकबंद तबादले किये।

तबादला सूची में 183 ADPO के नाम शामिल  

गृह विभाग से जारी तबादला सूची में 183 एडीपीओ के नाम शामिल हैं जिन्हें 149 को प्रशासनिक आधार पर और शेष को स्वयं के व्यय पर एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। आपको बता दें मध्य प्रदेश सरकार ने 15 जून तक सभी विभागों को तबादला करने की छूट दी थी।

सीएम डॉ मोहन यादव ने बढ़ाई एक दिन अवधि 

15 जून तक कई विभागों ने तबादला आदेश जारी कर दिए फिर भी कुछ विभागों के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि तबादला अकरने की समय सीमा को बढ़ा दिया जाये, मंगलवार 16 जून को आयोजित कैबिनेट बैठक में इस बात पर चर्चा की गई जिसपर सहमति नहीं बन पाई लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसे एक दिन और बढाकर 16 जून कर दिया था और जो विभाग सूची जारी नहीं कर पाए थे उन्होंने सूची जारी कर दी ।

गृह विभाग का तबादला आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews