Transfer News: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आज पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद 6 सूबेदारों के तबादले किये है जल्दी ही ये अधिकारी अपने अपने जिलों में जाकर ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभालेंगे ।
Transfer

Transfer

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, PHQ के आदेश में सूबेदारों के नाम हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

MP PHQ भोपाल ने तबादला आदेश जारी कर 6 सूबेदारों को नई जिम्मेदारी दी है, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) अमित सक्सेना के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद ये  तबादले किये गए हैं।

6 सूबेदारों के तबादले 

ट्रांसफर लिस्ट में 6 सूबेदारों के नाम हैं जिन्हें एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में भेजा गया है

  • सुभाष सतपाडिया को अलीराजपुर से उज्जैन भेजा गया है।
  • सतना में पदस्थ अम्बरीश कुमार साहू को अनूपपुर भेजा गया  है। 
  • भारती आर्या को दमोह से हटाकर इंदौर शहर में पदस्थ किया है।
  • भागीरथ अहिरवार का इंदौर शहर से विदिशा ट्रांसफर किया गया है।
  • कृष्णा सिंह/मिश्रा का तबादला इंदौर से मैहर किया गया है।
  • राजगढ़ में पदस्थ  योगेन्द्र कुमार मरावी को बालाघाट पदस्थ किया है।

PHQ भोपाल के तबादला आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews