Transfer News : राज्य शासन ने 32 IAS अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2016 से 2024 बैच के 32 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। 
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

मध्य प्रदेश शासन ने प्रदेश में पदस्थ भारतीय प्रशानिक सेवा अधिकारियों के तबादला (MP IAS Officers Transfer) आदेश जारी किये हैं सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 32 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

MP GAD के आदेश में ऐसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं जो वर्तमान में पदस्थ अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त,  एसडीएम , सहायक कलेक्टर पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से अधिकांश की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है उन्हें नए पद पर पदस्थ किया है।

2016 से 2024 बैच के अधिकारियों का तबादला 

2016 बैच के दो, 2018 बैच के छह, 2019 बैच के चार, 2020 बैच के दो, 2021 बैच का एक, 2022 बैच के आठ और 2024 बैच के 9 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है, सभी  को तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews