Transfer News : राज्य शासन ने वित्त विभाग में थोकबंद तबादले किये, 191 सहायक संचालकों को एक विभाग से दूसरी जगह पदस्थ किया

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी तबादला देश में शासन स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है और वे नई पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन कर शासन को सूचित करें
Transfer

Transfer

Transfer News : मध्य प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस दौड़ रही है, राज्य शासन कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों को इधर से उधर कर रहा है, आज शासन ने वित्त विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर सर्जरी की है जिसकी घोषणा की गई है।

191 सहायक संचालक एक विभाग से दूसरे में पदस्थ

 मंत्रालय वल्लभ भवन से जारी आदेश के तहत  वित्त विभाग के 191 सहायक संचालकों का तबादला किया गया है उन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग में पदस्थ किया गया है जिसकी  लिस्ट जारी की गई है साथ ही पदस्थापना आदेश भी जारी हुए हैं।

तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू  

शासन ने कहा है कि ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जायेगा। ट्रांसफर किये गए अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए तत्काल कार्यमुक्त किया जाकर निर्देशित किया जाता है कि नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यग्रहण कर पालन प्रतिवेदन कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा को प्रेषित करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews