Transfer News : राज्य शासन ने IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने एक तबादला आदेश जारी कर 10 परिवीक्षाधीन IPS अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 8 अधिकारियों का एक जिले से दूसरे जिले में Transfer किया है ।
Transfer

मध्य प्रदेश शासन ने आज पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं इनमें आईपीएस (IPS Transfer) अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं, तबादला सूची में कुल 18 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है।

10 IPS अधिकारियों के तबादले 

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किये हैं, जिन प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है वे वर्तमान में अलग अलग जिलों में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं अब उन्हें दूसरे जिले  में पदस्थ किया गया है इनकी संख्या 10 है।

DSP स्तर के 8 अधिकारियों के ट्रांसफर 

वहीं गृह विभाग ने डीएसपी स्तर के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी एक जिले से दूसरे जिले में भेजा है, ये अधिकारी वर्तमान में कहीं एसडीओपी, कहीं नगर पुलिस अधीक्षक, कहीं डीएसपी, कहीं कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल रहे हैं।

एमपी गृह विभाग का आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews