Transfer News : एमपी पुलिस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, इंस्पेक्टर्स, SI, ASI के नाम शामिल, आदेश जारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि जिन अधिकारियों के तबादले किये गए हैं उन्हें नई पदस्थापना वाली जगह तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करना होगा, यदि आदेश की अवहेलना की गई तो एकतरफा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। 
Transfer

Transfer

Transfer News : मध्य प्रदेश में एक बार फिर थोकबंद तबादले किये गए हैं, इस बार तबादलों की लिस्ट पुलिस विभाग की जारी हुई है, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने तबादला सूची जारी करते हुए ट्रांसफर किये गए इंस्पेक्टर्स, सब इंस्पेक्टर्स (SI) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर्स (ASI)  को एकतरफा कार्यमुक्त करते हुए नई पदस्थापना पर तत्काल ज्वाइन करने के आदेश भी दिए हैं।

तबादला सूची में इंस्पेक्टर्स, SI और ASI के नाम शामिल 

पुलिस मुख्यालय भोपाल (PHQ Bhopal) ने सोमवार शाम तबादला सूची जारी की है, इसमें निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक, उप निरीक्षक और कार्यवाहक उप निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक, कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

PHQ ने एकतरफा कार्यमुक्त किया, ज्वाइन नहीं करने पर दी चेतावनी 

तबादला सूची में 67 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें पुलिस स्थापना बोर्ड के अननुमोदन के बाद एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है और तत्काल ट्रांसफर किये गए जिले में आमद देने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही चेतावनी गई है कि यदि ज्वाइन नहीं किया तो एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews