Transfer News : बिजली कंपनी ने DGM स्तर के अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

बिजली कंपनी ने कहा है जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनको आदेश जारी होने की तारीख से ही कार्यमुक्त (relieved) माना जाएगा।
Transfer 2026

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड ने डीजीएम (DGM Transfer) स्तर के चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं कंपनी ने सभी को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पदस्थ किया है और शीघ्र ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं

एमपीएमकेवीवीसीएल ने चार डीजीएम को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया है, आदेश में कहा गया है कि इन अधिकारियों का उसी पद पर तबादला किया जाता है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक उनके नाम के सामने बताई गई जगहों पर पदस्थ किया जाता है

इन DGM के किये तबादले 

  • इनायत अली खान DGM MD सेन्ट्रल जोन कार्यालय, भोपाल (वर्तमान में AMR सेल में कार्यरत) को BL सेल O&M सर्कल भोपाल में पदस्थ किया है।
  • संदीप कुमार पांडे DGM, BL सेल, O&M सर्कल, भोपाल को BL सेल, O&M सर्कल, गुना पदस्थ किया है ।
  • अंकित गुप्ता, DGM AMR सेल, D सेन्ट्रल जोन कार्यालय, भोपाल को BL सेल, O&M सर्कल भोपाल में पदस्थ किया है।
  • लक्ष्मी सोनवानी DGM सतर्कता विभाग, सिटी सर्कल ग्वालियर को O&M विभाग मेहगांव, O&M सर्कल भिंड में पदस्थ किया गया है।

तबादले आदेश के साथ ही किये गए कार्यमुक्त 

बिजली कंपनी ने कहा है इन अधिकारियों को आदेश जारी होने की तारीख से ही कार्यमुक्त (relieved) माना जाएगा। इसके लिए किसी अलग कार्यमुक्ति आदेश की ज़रूरत नहीं होगी। उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वे अटेंडेंस पोर्टल/ई-ऑफिस में ज़रूरी टैगिंग और वेरिफिकेशन के लिए अपनी नई पोस्टिंग वाली जगह पर रिपोर्ट करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews