MP में जनपद सीईओ के ट्रांसफर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया आदेश

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में जनपद सीईओ के नाम इस प्रकार है।
Transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। वहीं जनपद सीईओ को इधर से उधर किया गया है। शुक्रवार (9 अगस्त 2024) को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सूची जारी की गई। जिसमें 9 जनपद CEO को के स्थानांतरण किए गए। मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में जनपद सीईओ के नाम इस प्रकार है।

बता दें कि देवास, शाजापुर, मुरैना, गुना समेत 9 जनपद CEO को इधर से उधर किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईश्वर सिंह वर्मा को ब्यावरा राजगढ़ से पंचायत राज संचालनालय भोपाल, राजकुमार मंडल को कालापीपल-शाजापुर से ब्यावर- राजगढ़, पराग पंथी को जिला पंचायत राजगढ़ से जिला पंचायत पाटी-बड़वानी, कुमारी कुसुम मंडलोई को जिला पंचायत सोनकच्छ- देवास से जिला पंचायत सांवेर-इंदौर, अशोक कुमार शर्मा को जिला पंचायत मुंगावली- अशोकनगर से जिला पंचायत खैरलांजी-बालाघाट, आलोक प्रताप सिंह ईटोरिया को ईसागढ़-अशोकनगर से मुंगावली-अशोकनगर, शैलेंद्र सिंह को हराधौगढ़ गुना से अशोकनगर ललित कुमार चौधरी को पांढुर्णा से सबलगढ़- मुरैना और प्रभारी सीईओ राजेश कुमार गौड़ को जिला पंचायत सबलगढ़-मुरैना से जिला पंचायत पिछोर- शिवपुरी ट्रांसफर किया गया है।

यहाँ देखें सूची

transfer

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews