
Transfer
मध्यप्रदेश में इस समय तबादला एक्सप्रेस तेजी से दौड़ रही है अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की तबादला सूची तैयार हो रही है और विभाग प्रमुख आदेश जारी कर रहे हैं।
प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने 5 खाद्य अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं,ये सभी अधिकारी प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है विभागीय आदेश के मुताबिक सभी ट्रांसफर स्वैच्छिक और प्रशासकीय आधार पर किये गए हैं।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
- पन्ना में पदस्थ देवेन्द्र खोबरिया को नरसिंहपुर भेजा गया है।
- मनोहर लाल मालवीय को दतिया से आगर-मालवा पदस्थ किया गया है।
- बी.एस. जमरे को खरगोन से बड़वानी भेजा गया है।
- बड़वानी में पदस्थ हरे सिंह मुवेल का ट्रांसफर खरगोन किया गया है।
- श्रीमती गंगा भिंडे को छिंदवाडा से पन्ना भेजा गया है।
खाद्य विभाग का तबादला आदेश

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

