IAS Transfer: मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादलें, यहां देखें लिस्ट

IAS transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 1 जुलाई 2021 से नए ट्रांसफर नीति (New Transfer Policy) के लागू होते ही तबादलों का दौर जारी है। एक बार फिर  राज्य शासन (MP Government) ने आईएएस अधिकारियों के तबादलें (IAS transfer) किए है। इस संबंध में समान्य प्रशासन द्वारा सूची जारी की गई है।इसमें करीब 29 IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जिसमें इंदौर के कई अधिकारी भी शामिल है।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 14 जुलाई शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्ट

IAS अक्षत जैन सहायक कलेक्टर, जिला सिवनी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू जिला इंदौर, श्री श्रेयान्स कूमट सहायक कलेक्टर जिला खण्डवा को अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) सौंसर, जिला छिन्दवाड़ा, सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख सहायक कलेक्टर जिला डिण्डोरी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर, श्री तन्मय वशिष्ट शर्मा सहायक कलेक्टर जिला बैतूल को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर जिला बालाघाट, सुश्री काजल जावला सहायक कलेक्टर जिला शिवपुरी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजयपुर, जिला श्योपुर श्री दलीप कुमार सहायक कलेक्टर जिला बालाघाट को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को हरसूद जिला खण्डवा, श्री हिमांशु प्रजापति सहायक कलेक्टर जिला टीकमगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा जिला रतलाम, श्री आकाश सिंह सहायक कलेक्टर जिला झाबुआ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवसर जिला सिंगरौली, सुश्री निधि सिंह सहायक कलेक्टर जिला राजगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़नगर जिला उज्जैन तथा श्री पवार नवजीवन विजय सहायक कलेक्टर जिला श्योपुर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुक्षी जिला धार पदस्थ किया गया है।

IAS सुश्री शीतला पटले मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी, इंदौर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी को अपर कलेक्टर जिला डिण्डौरी, श्री ऋषव गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी इंदौर, सुश्री भव्या मित्तल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच को अपर आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर, श्री गौरव बैनल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगौन को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्री हरेन्द्र नारायण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिन्दवाड़ा, श्री अभिलाष मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू जिला इंदौर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल, श्री रोहित सिसोनिया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बहोरीबंद जिला कटनी को अपर कलेक्टर जिला बुरहानपुर, श्री राहुल नामदेव धोटे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा जिला रतलाम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़े.. Modi Cabinet Expansion: BJP सांसद को मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह, नाराज 20 नेताओं का इस्तीफा

IAS सुश्री अंकिता धाकरे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ जिला मुरैना को अपर कलेक्टर जिला उज्जैन, डॉ. योगेश तुकाराम भरसठ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बढ़नगर जिला उज्जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर, श्री विवेक कुमार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुक्षी जिला धार को अपर कलेक्टर जिला बालाघाट, डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरसूद जिला खण्डवा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना, डॉ. सौरभ संजय सोनवड़े अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जतारा जिला टीकमगढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर, श्री गुरू प्रसाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर जिला बालाघाट को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच, श्री कुमार सत्यम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर जिला छिन्दवाड़ा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर, श्री दिव्यांक सिंह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नागौद जिला सतना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगौन, श्री शेर सिंह मीना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर जिला शहडोल को अपर कलेक्टर जिला जबलपुर तथा श्रीमती अंजु अरूण कुमार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा जिला डिण्डौरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी पदस्थ किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews