मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखिये लिस्ट

मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखिये लिस्ट

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में तबादलों का दौर जारी है राज्य शासन ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तबादला सूची (Transfer List) जारी की गई है । इस सूची में चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले, नई पदस्थापना

अलका श्रीवास्तव : सचिव, मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सदस्य सचिव, मध्य प्रदेश खाद्य आयोग, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)

अनिल सुचारी : अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग तथा परिवहन विभाग

रामराव भोंसले : अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग

उमेश कुमार : सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews