Transfer : PHQ भोपाल ने इंस्पेक्टर्स, एसआई, आरक्षकों को EWO भेजा, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट

आदेश में कहा गया है इन सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से EOW पर प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया जाये लेकिन यदि कोई निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त ना करते हुए उसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेजी जाये।
Transfer

Transfer

Transfer : मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है, आज बुधवार 5 मार्च को प्रदेश में पदस्थ आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के थोकबंद तबादला आदेश जारी हुए है, गृह विभाग ने जहाँ 8 IPS और 60 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला किया वहीं पुलिस मुख्यालय में 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश में एक इंस्पेक्टर, दो कार्यवाहक इंस्पेक्टर्स, तीन उप निरीक्षक और दो आरक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें अलग अलग इकाइयों से तबादला कर 5 साल के लिए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई EOW में पदस्थ किया गया है।

EOW में 5 साल के लिए इन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजा 

जिनका तबादला किया गया है उनमें निरीक्षक रामनिवास यादव, कार्यवाहक निरीक्षक हीरा मणि खेदुलकर, कार्यवाहक निरीक्षक गोपाल निंगवाल, उप निरीक्षक पवन राज, उप निरीक्षक प्रियंका वोरा, उप निरीक्षक सचिन्द्र पाल सिंह, आरक्षक अंकित और आरक्षक आकाश दीक्षित के नाम शामिल हैं ये मप्र पुलिस की अलग अलग इकाई में पदस्थ थे।

तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश 

पुलिस महानिदेशक के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है इन सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से EOW पर प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया जाये लेकिन यदि कोई निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त ना करते हुए उसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेजी जाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews