Transfer : PHQ ने प्रधान आरक्षकों, आरक्षकों के तबादले किये, एक जिले में एक साथ पदस्थ किये 8 पुलिसकर्मी

PHQ भोपाल ने तबादला सूची में स्पष्ट किया है कि ट्रांसफर नीति के अनुसार निर्धारित समय सीमा ने कार्यमुक्त किया जाये और यदि कोई कर्मचारी निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त ना कर उसकी सूचना मुख्यालय को दी जाए।  
transfer

Transfer

मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम अभी जारी है, शासन की तबादला एक्सप्रेस लगातार दौड़ रही है, इसी क्रम मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस कर्मचारियों के बड़े स्तर पर तबादले किये हैं, इन तबादलों में 49 कर्मचारी शामिल हैं, बड़ी बात ये है कि पीएचक्यू की तबादला सूची में अकेले राजगढ़ को ही आठ कर्मचारी मिले हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस कर्मचारियों के “स्वयं के व्यय पर” अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक कई कर्मचारियों के तबादले एक पुलिस इकाई से दूसरी पुलिस इकाई में किये हैं, ट्रांसफर किये गए कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजगढ़ जिले को मिले 8 पुलिसकर्मी    

PHQ भोपाल ने दो अलग अलग सूची जारी कर सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इन सूचियों में से एक सूची अकेले राजगढ़ जिले के लिए हैं जिसमें एक कार्यवाहक एएसआई, दो कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और पांच आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

7 प्रधान आरक्षक, 34 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों के तबादले 

इस सूची के अलावा दूसरी सूची में 41 पुलिस कर्मचारियों के नाम हैं इसमें 7 प्रधान आरक्षक और 34 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews