Transfer: पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर्स के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट

पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि ट्रांसफर किये गए निरीक्षकों को तबादला नीति में दी गई समयावधि में कार्यमुक्त किया जाये, यदि किसी पर निलंबन की कार्रवाई चल रही है तो मुख्यालय को सूचित किया जाये ।
Transfer

Transfer News : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर्स के तबादला आदेश जारी किये हैं, लिस्ट में 7 निरीक्षकों के नाम हैं, इसमें 6 कार्यवाहक निरीक्षक हैं और एक निरीक्षक शामिल है।

पीएचक्यू भोपाल ने पुलिस निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की हैं, इन निरीक्षकों को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है और निर्धारित समय सीमा में नई पदस्थापना वाली जगह पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस निरीक्षकों का Transfer  

  • कार्यवाहक निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भादौरिया को सिंगरौली से डिंडोरी पदस्थ किया है।
  • कार्यवाहक निरीक्षक देवराज सिंह रावत को राज्य साइबर मुख्यालय भोपाल से मंदसौर पदस्थ किया है।
  • कार्यवाहक निरीक्षक टीना शुक्ला को पीटीएस इंदौर से हटाकर देवास जिले में पदस्थ किया है।
  • कार्यवाहक निरीक्षक सतीश कुमार मिश्रा को सतना से मऊगंज पदस्थ किया है।
  • कार्यवाहक निरीक्षक साधना कठेल को पीटीएस रीवा से मैहर जिले में पदस्थ किया गया है।
  • कार्यवाहक निरीक्षक संदीप कुमार चतुर्वेदी को सतना जिले में  मऊगंज जिले में पदस्थ किया है।
  • निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्रा को उमरिया से सिंगरौली पदस्थ किया है।

पुलिस मुख्यालय का तबादला आदेश  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews