Transfer : शिक्षकों के तबादलों पर अपडेट, स्कूल शिक्षा विभाग ने तारीख बढ़ाई, अब इस डेट तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश के मुताबिक पहले ट्रांसफर सूची 20 मई को आना तय था लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख में वृद्धि की गई है इसलिए अब ट्रांसफर आदेश 25 मई को जारी होंगे ।
MP School

Transfer News : मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा तबादला नीति को मंजूरी दिए जाने के बाद से एक महीने के लिए तबादलों पर लगी रोक को हटा लिया गया है, सभी विभाग तबादला नीति के अनुसार ही कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन मंगा रहे हैं जिससे तबादलों की सूची बनाई जा सके।

लोक शिक्षण संचालनालय ने किया तरीके में बदलाव 

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने तबादलों के लिए टाइम टेबल घोषित किया है इसमें तबादला नीति के मुताबिक स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं, विभाग ने इसके लिए अभी अंतिम तारीख 16 मई घोषित की थी जिसमें अब बदलाव किया है।

अब 16 मई नहीं 21 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन 

लोक शिक्षण संचालनालय ने एक आदेश जारी कर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए घोषित 16 मई की तारीख को बढ़ा दिया है, विभाग ने अब स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मई कर दी है, यानि जो कर्मचारी/शिक्षक अपना ट्रांसफर चाहता है उसका ऑनलाइन आवेदन 21 मई के बाद स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews