Hindi News

Transfer : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले, आदेश जारी यहाँ देखें लिस्ट

Written by:Atul Saxena
Published:
भोपाल जिला कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में डिप्टी कलेक्टर्स के प्रभार में बदलाव किया गया है।   
Transfer : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के तबादले, आदेश जारी यहाँ देखें लिस्ट

Transfer : मध्य प्रदेश में कार्यसुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया जारी रहती है, इसी क्रम में आज भी दो अलग लग तबादला आदेश जारी हुए हैं, एक आदेश भोपाल जिला कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है वहीं दूसरा आदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने जारी किया है।

भोपाल जिला कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में डिप्टी कलेक्टर्स के प्रभार में बदलाव किया गया है, आदेश के तहत आशुतोष शर्मा को SDM शहर वृत्त भोपाल से बदलकर SDM बैरसिया बनाया गया है, दीपक पांडे को कलेक्टर कार्यालय भोपाल से हटाकर SDM शहर वृत्त भोपाल भेजा गया है।

PHQ भोपाल ने इन अधिकारियों के किये तबादले 

उधर पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में कार्यवाहक निरीक्षक बुन्देलधर द्विवेदी को अपराध अनुसन्धान विभाग पुलिस मुख्यालय भोपाल जबलपुर भेजा गया है, कार्यवाहक निरीक्षक माधव सिंह भदौरिया को STF मुख्यालय भोपाल से इंदौर शहर भेजा गया है वहीं कार्यवाहक निरीक्षक पुष्पेन्द्र पटले को अपराध अनुसन्धान विभाग पुलिस मुख्यालय भोपाल से जबलपुर ट्रांसफर किया गया है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !