Transfer : एमपी जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों के तबादले, नई पदस्थापना आदेश जारी

Transfer : एमपी जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों के तबादले, नई पदस्थापना आदेश जारी

MP Transfer : विधानसभा चुनाव पहले मप्र शासन सभी विभागों में तबादलों की प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहता है, इसीलिए रोज तबादलों की सूची जारी की जा रही है, शासन ने इस बार जनसंपर्क विभाग की तबादला सूची जारी की है।तबादला सूची में 7 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।

इन अधिकारियों को इधर से उधर किया 

तबादला सूची में जिन अधिकारियों के नाम हैं उनमें बैतूल जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक जन संपर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार तिवारी को राजगढ़ जिला जनसंपर्क कार्यालय भेजा गया है, संभागीय जनसंपर्क  कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक मुकेश दुबे को बैतूल जिला जनसंपर्क कार्यालय भेजा गया है, बालाघाट जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी अनिल पटले को खरगोन जिला जनसंपर्क कार्यालय भेजा गया है।

तबादला सूची में इन अधिकारियों के भी नाम 

इसी तरह खरगोन जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक पुष्पेन्द्र वास्कले को बालाघाट जिला जनसंपर्क कार्यालय भेजा गया है, संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ प्रचार सहायक ग्रेड 2 समर्थ श्रीवास्तव को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय भेजा गया है, डिंडोरी जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक कमल किशोर मेरावी को मंडला जिला जनसंपर्क कार्यालय भेजा गया है और  संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सागर में पदस्थ यशवंत सिंह बरारे को जिला जनसंपर्क कार्यालय छतरपुर पदस्थ किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews