Transfer: रिश्वत लेते पकड़े गए दो आबकारी अधिकारियों पर लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला, शासन ने मुख्यालय में तबादला किया

कार्रवाई के बाद लोकायुक्त ने 14 नवम्बर को दोनों अधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था, जिसके आधार पर अब शासन ने एक्शन लिया है।
transfer

Transfer

Transfer : मध्य प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश सभी विभागों को दिए हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी रिश्वत लेते मिले तो उसे छोड़ें नहीं, ऐसे दो अधिकारियों को शासन ने फील्ड से हटा दिया है और मुख्यालय में भेज दिया है, मामला आबकारी विभाग से जुड़ा है।

राज्य शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने सहायक आबकारी आयुक्त सिवनी शैलेष जैन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय विदेशी मदिरा भंडार बरघाट रोड सिवनी-कटनी पवन कुमार झारिया को जिले से हटाकर आबकारी विभाग के मुख्यालय ग्वालियर ट्रांसफर किया है, आदेश में कहा गया है कि इनके खिलाफ लोकायुक्त ने प्रकरण दर्ज किया है इसलिए शासन तबादला कर रहा है।

12 नवम्बर को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथपकड़ा था 

आपको बता दें कि 12 नवम्बर को एक शिकायत के आधार पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने  पवन कुमार झारिया को शराब ठेकेदार राकेश कुमार साहू से साढ़े तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, टीम ने इस मामले में शैलेष जैन को भी आरोपी बनाया था। कार्रवाई के बाद लोकायुक्त ने 14 नवम्बर को दोनों अधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था, जिसके आधार पर अब शासन ने एक्शन लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews