भोपाल में ट्रक-डंपर मालिकों की हड़ताल, खनिज विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, अवैध वसूली का आरोप

भोपाल में ट्रक-डंपर मालिकों ने खनिज विभाग पर मनमाने जुर्माने और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्टरों ने 4 लाख रुपये तक के जुर्माने को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
Bhopal Strike News

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रक और डंपर मालिकों ने खनिज विभाग की मनमानी के विरोध में सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्टरों ने अपने वाहनों का संचालन बंद कर शहर के अलग-अलग स्थानों पर धरना शुरू कर दिया है। कोलार तिराहा, रायसेन चौराहा और 11 मील लामाखेड़ा में ट्रक-डंपर मालिक और ट्रांसपोर्टर धरने पर बैठे हैं।

बता दें कि हड़ताल पर बैठे ट्रक एसोसिएशन के नेता संदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार और खनिज विभाग मोटर मालिकों से अवैध वसूली कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा काम सिर्फ ट्रांसपोर्ट करने का है, खनन का काम लीज धारक का है। बावजूद इसके कई मामलों में ट्रक और डंपर मालिकों पर करीब 2.5 लाख रुपये से लेकर 4 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।

अब सीधे 4 लाख रुपये तक के जुर्माने से बढ़ा आक्रोश

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले रॉयल्टी नहीं होने की स्थिति में 10 गुना तक जुर्माना लगाता था लेकिन इसके बाद साल 2022 में इसे बढ़ाकर 15 गुना कर दिया गया। जिसे भी हमें स्वीकार था। लेकिन अब बात इतनी आगे बढ़ गई कि सीधे 4 लाख रुपये तक जुर्माना वसूलने लगे हैं। और यह बढ़ी रकम जुर्माने के मौर पर किस बात की ले जा रही है, इसकी कोई जानकारी भी नहीं है।

क्या हैं ट्रांसपोर्टरों की मांगें?

उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर केवल मिट्टी-गिट्टी जैसी सामग्री का ट्रांसपोर्ट करते हैं। निर्माण कार्यों के दौरान बेसमेंट से निकलने वाली मिट्टी को डंप करने का काम भी ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से किया जाता है। ट्रांसपोर्टरों ने मांग की है कि इस तरह के कथित अवैध जुर्माने की कार्रवाई तत्काल बंद की जाए और खनन एवं परिवहन की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए नई व्यवस्था लागू की जाए।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews