
Bhopal News : राजधानी भोपाल में एक फिर चड्डी–बनियान गैंग सक्रिय हो गया है, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। जिसका एक ताजा मामला रूबी भगवान एस्टेट कॉलोनी से सामने आया है, जहां गैंग द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में करीब आधा दर्जन सदस्य कैप्चर हुए हैं। जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि गैंग के सदस्य ने इस काम को बिना चप्पल और जूते के अंजाम दिया है ताकि कदमों की आवाज ना आए। जिनके पास हथियार भी था। फिलहाल, कोलार पुलिस थाने में रहवासियों ने मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा है। वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह के सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”867428749″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

