
भोपाल। प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब ट्वीटवार शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ सरकार पर तबादला उद्योग चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की आगे लंबी सूचियाँ आएंगी, पैसा ला और ऑर्डर लेजा। सरकार में असली लॉ एंड आर्डर यही रह गया है ये नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है।
52 पुलिस अधिकारियों के तबादले
सरकार ने प्रदेश में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें 16 जिलों के एसपी सहित भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस के 52 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रदेश के गृह विभाग के स्थानांतरण आदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के पांच-पांच पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

