
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता तथा अवैध आर्थिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण देते हुए जिला बड़वानी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार कर उसे प्रचलन में लाने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
कियोस्क सेंटर पर रंगीन प्रिंटर,स्कैनर की मदद से छाप रहे थे नकली नोट
मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने तत्काल समन्वय स्थापित करते हुए मटली की ओर से आ रहे एक सफेद वाहन की घेराबंदी की और तलाशी के दौरान आरोपियों से 500 रूपए के कुल 98 नकली नोट बरामद किए है, जिनके संबंध में पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि नकली नोटों को जिले में ही स्थित एक कियोस्क सेंटर पर रंगीन प्रिंटर–स्कैनर की सहायता से अत्यंत सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कियोस्क सेंटर से उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंटर–स्कैनर, कटिंग से जुड़ी सामग्री, कैंची, टेप तथा 500 और 100 रूपए के मूल नोट जप्त किए है।
बाजार में खपाने की थी तैयारी
आरोपी नकली करेंसी को सामान्य बाजार में चलन में लाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते रोक दिया। थाना पलसूद में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कितने लोग शामिल हैं तथा क्या इस नेटवर्क का संबंध किसी बड़े गिरोह से है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि राज्य में नकली मुद्रा, आर्थिक अपराध, साइबर धोखाधड़ी जैसे अपराधों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है।
पुलिस की अपील
मध्य प्रदेश पुलिस नागरिकों से भी अपील करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की मजबूती और आर्थिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
