नरेंद्र कुमार देवास ननि कमिश्नर बने, शिवशंकर शुक्ला को जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार

two-ias-and-one-sas-trasnfer-

भोपाल। मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 33 आईपीएस के तबादलों के बाद अब दो आईएएस समेत एक राज्य प्रशासनिक अफसर के तबादले का आदेश जारी किया है। 1985 के सीनियर आईएएस अफसर एम गोपाल रेड्डी को जल संसाधन विभाग एवं प्रबंध संचालक का प्रभार भी सौंपा गया है। वर्तमान में वह जनसंपर्क विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। वहीं, 1994 बैच के आईएएस शिवशेखर शुक्ला को जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 

वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा के 1996 (आर आर) अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को अपर कलेक्टर जिला देवास से हटाकर उनको नगर पालिका निगम देवास का आयुक्त बनाया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews