दो लाख परिवारों का अपना घर का सपना होगा पूरा, पीएम मोदी कराएंगे गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री आवास योजना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के 2 लाख परिवारों को अपना घर मिलेगा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 12 सितंबर को मध्यप्रदेश के पीएम आवास हितग्राहियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। पीएम मोदी इन आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश करायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बुधवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (Prime Minister Housing Scheme) के अंतर्गत गृह प्रवेश कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की|

सीएम शिवराज ने कहा 12 सितम्बर को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाला गृह प्रवेश कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया जाए। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि ‘हर परिवार के पास अपना घर हो’। इस दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख आवास निर्मित किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इन आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश करायेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। इन परिवारों के लिए यह दिन आनंद और उत्साह का है। अपना घर लोगों के मन में सुरक्षा का भाव लाएगा। अत: वर्चुअल आधार पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग जुड़ें।

वर्चुअल आधार पर आयोजित इस कार्यक्रम में हितग्राही वेबकास्ट के माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम प्रात: 11 बजे आरंभ होगा। जिसका प्रसारण फेसबुक, ट्विटर के साथ-साथ क्षेत्रीय चैनल पर होगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी अवधि में बने इन आवासों से बड़े पैमाने पर श्रमिक वर्ग को काम मिला तथा स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रवासी श्रमिकों के लिए भी आवास सुविधा उपलब्ध हो सकी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews