‘ओपन बुक प्रणाली’ से होंगी UG और PG की परीक्षाएं, सितम्बर में एग्जाम-अक्टूबर में रिजल्ट

‘ओपन बुक प्रणाली’ से होंगी UG और PG की परीक्षाएं, सितम्बर में एग्जाम-अक्टूबर में रिजल्ट

भोपाल| कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच कॉलेज छात्रों को लेकर शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने बड़ा फैसला किया है| स्नातक अंतिम वर्ष (Under Graduation) एवं स्नातकोत्तर (Post Graduation) चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए कोरोना के संक्रमण से बचाव एवं शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए उनकी परीक्षाएं निवास में ही रहकर ‘ओपन बुक प्रणाली’ से करवाई जाएंगी। वहीं स्नातक प्रथम, द्वितीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम तथा वर्तमान सत्र के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। यानी उन्हें जनरल प्रमोशन दिया गया है|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देने पर उनकी फायनल डिग्री पर हमेशा सवाल उठाये जाते हैं, इसलिये ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है। स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को उनके लॉगिन आईडी तथा निर्धारित वेबसाइट पर प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाये जाएंगे।

घर से ही दे सकेंगे एग्जाम, उत्तर पुस्तिका जमा करने के दो विकल्प
सीएम ने कहा कि ओपन बुक परीक्षा प्रणाली में परीक्षार्थी अपने निवास में ही रहकर उत्तर पुस्तिका लिख सकेंगे। परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका संग्रहण केन्द्र में जमा करना होगी। इसके लिये हजारों की संख्या में संग्रहण केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिये परीक्षार्थी के पास दो विकल्प और होंगे, जिसमें डाक द्वारा और ई-मेल द्वारा भी उत्तर पुस्तिका भेजने की सुविधा होगी।

सितम्बर में होगी परीक्षा, अक्टूबर में रिजल्ट
इन छात्र-छात्राओं को गत वर्षो के प्राप्तांकों का 50 प्रतिशत वेटेज तथा ओपन बुक परीक्षा के प्राप्ताकों का 50 प्रतिशत वेटेज देते हुए स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में 5.71 लाख छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे। विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं सितम्बर माह में आयोजित की जाएंगी, जिसके परीक्षा परिणाम माह अक्टूबर में घोषित होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews