Ujjain : 11 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे श्री महाकाल लोक का लोकार्पण, सीएम ने सभी को आमंत्रण दिया

Ujjain : 11 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे श्री महाकाल लोक का लोकार्पण, सीएम ने सभी को आमंत्रण दिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विस्तार के प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और इसका नाम श्री महाकाल लोक (Shri Mahakal Lok) रखा गया है। इसका लोकार्पण 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ये कार्यक्रम शाम को 6 बजे होगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘ये भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का युग है।’ उन्होने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रण दिया है।

प्रधानमंत्री ने देश के तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

सीएम शिवराज ने श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का आमंत्रण देते हुए कहा कि सभी इस पुण्य आयोजन का बनें। उन्होने कहा कि ‘द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकाल महाराज उज्जैन में विराजमान हैं। मध्यप्रदेश और देश पर सदैव उनकी कृपा बरसती है। महाकाल महाराज की इच्छा से ही उनके परिसर का विस्तार शिव लीलाओं के साथ किया गया है। वहां एक अद्भुत रचना हुई है जिसका नाम श्री महाकाल लोक रखा गया है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरी आपसे अपील है कि इस पल के साक्षी बनें। अगर उज्जैन न आ सकें तो अपने गांव के मंदिर में दीपक जलाएं, साज सज्जा करें, वहां भजन हो कीर्तन हो पूजन हो, अभिषेक हो आरती हो और सारा गांव फिर मंदिर के प्रांगण में बैठकर श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम देखें। आप सभी आमंत्रित हैं।’ बता दें कि नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार महाकाल की नगरी पधार रहे हैं। उसके लिए प्रशासन पहले से ही पूरी तरह से अलर्ट हो चुक है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews