UK Election : शिवराज पहुंचे उत्तराखंड, बोले कांग्रेस के चार धाम राहुल, सोनिया, प्रियंका और रॉबर्ट

UK Election : शिवराज पहुंचे उत्तराखंड, बोले कांग्रेस के चार धाम राहुल, सोनिया, प्रियंका और रॉबर्ट

भोपाल , डेस्क रिपोर्ट।  उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभाओं में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड चार धाम की पुण्य धरा है लेकिन कांग्रेस के चार धाम तो राहुल, सोनिया, प्रियंका और रॉबर्ट।

उत्तराखंड के लोहाघाट में पार्टी प्रत्याशी पूरन सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले उत्तराखंड के लाल देश के प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत को नमन किया।  शिवराज ने उत्तराखंड राज्य बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया।  उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड का विकास करने के लिए उनका धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें – यदि आप Share Market में निवेश करते हैं तो इस जरूरी बात का रखें विशेष ध्यान

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकास एक-दूसरे का पर्याय हैं। उत्तराखंड को देखें तो रोड कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ही तीर्थ स्थलों का अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की डबल इंजन सरकार ने विकास के अनेकों काम किए हैं, जिनका असर जनता के मन पर है। मैंने यहां देखा है कि उत्तराखंड में भाजपा के प्रति जनता में अभूतपूर्व उत्साह और विश्वास है।

ये भी पढ़ें – Instagram New Features 2022 : अमेरिका, यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत में भी Take A Break फीचर लाॅन्च

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड चार धामों की पुण्य धरा है, लेकिन कांग्रेस के 4 धाम तो राहुल,सोनिया जी, प्रियंका जी और रॉबर्ट हैं। कांग्रेस के नेता इन्हीं की परिक्रमा कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews