उमा भारती का लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान, कहा ‘मेरी पार्टी बात करेगी’

Uma Bharti tweeted

Uma Bharti on contesting Lok Sabha elections : उमा भारती ने एक दिन पहले ही विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर कहा था कि न तो उनसे इस तरह के सवाल किए जाएं, न ही चर्चा की जाए। उन्होने कहा कि ‘ये सच नहीं है’। अब आज एक बार फिर उन्होने ट्वीट करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव लड़ने की बात उन्होने 2019 में कही थी और इस मुद्दे पर वो नहीं, उनकी पार्टी बात करेगी।

उमा भारती ने किया ट्वीट

उमा भारती ने लिखा है कि ‘मैं जो ट्वीट करती हूं उससे अधिकतम लोगों से मेरा संपर्क, कई खबरों की पुष्टि और कई खबरों का खंडन हो जाता है। 2024 का चुनाव लड़ने की बात तो मैने  2019 में कही थी, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पूर्णतः निराधार थी, अब मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने पर मैं नहीं, मेरी पार्टी बात करेगी। भैया दूज तक जो कि 15 नवंबर को है, चार धाम के लगभग सब कपाट बंद हो जाते हैं। मैं चार-पांच दिन पहले ही हिमालय छोड़ देती हूं। क्योंकि जो व्यक्ति कपाट बंद होने के समय वहां रहता है उसे कपाट खुलते समय भी वहां रहना चाहिए, यही नीति एवं परंपरा है। कपाट खुलते समय कई बार वहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है। मैं बेहद खुश हूं जिंदगी की हर घड़ी सार्थक है एवं खुशियों से भरपूर है। मेरी खुशियां तो इसी से निकल रही हैं कि मैं आपके काम आती हूं।’

नहीं करेंगीं MP विधानसभा चुनाव प्रचार!

एक दिन पहले और आज के ट्वीट से ये संकेत मिलता है कि उमा भारती विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं लेकिन अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर वो पांच साल पुराने अपने बयान को दोहरा रही हैं और इसका फैसला उन्होने पार्टी पर छोड़ दिया है। वहीं कार्तिक मास में हिमालय एवं बद्री केदार जाने की बात से ये भी  पता चलता है कि संभवत: वे मध्य प्रदेश विधासनभा चुनाव प्रचार में भी सम्मिलित नहीं होंगीं। बहरहाल, उन्होने अपनी तरफ से विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर बात साफ कर दी है, अब आगे के घटनाक्रम इस बात पर निर्भर करते हैं कि पार्टी क्या निर्णय लेती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews