उमा भारती ने एनडीए की जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई, मध्य प्रदेश में सभी सीटें जीतने पर मुख्यमंत्री की सराहना

बीजेपी नेता ने कहा कि हमारे मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी का कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन, मोहन यादव जी का कठिन परिश्रम तथा स्वच्छ छवि तथा लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, सबका अभिनंदन, सबको बधाई।
Uma

Uma Bharti congratulated PM Modi : लंबे सात चरणों के मतदान के बाद चुनावी नतीजे आ चुके हैं और अब तक तय माना जा रहा है कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का जा रही है। आज एनडीए की बैठक होने वाली है, वहीं इंडिया गठबंधन भी अपने सहयोगी दलों के साथ बैठक कर रहा है। इधर उमा भारती ने एनडीए की जीत पर पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव को बधाई दी है।

उमा भारती ने दी बधाई

उमा भारती ने एक्स पर लिखा है कि ‘मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए को बहुमत मिला इसके लिए मोदी जी को बहुत-बहुत बधाई। पहली बार मध्य प्रदेश में लोकसभा की पूरी सीटें जीतने का रिकॉर्ड बना है, हमारे मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी का कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन, मोहन यादव जी का कठिन परिश्रम तथा स्वच्छ छवि तथा लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, सबका अभिनंदन, सबको बधाई।’

एमपी में सभी सीटें बीजेपी के खाते में 

जैसा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी शुरू से दावा करती आ रही थी कि इस बार सभी 29 सीटें जीतेगी और नये कमल पुष्प मोदीजी के गले में हार की तरह डाले जाएँगे। भले ही देश में बीजेपी को सीटों का नुक़सान हुआ हो, लेकिन मध्य प्रदेश में उसने सारी सीटें जीतने के दावे को हक़ीक़त कर दिखाया है। इसके लिए सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की जुगलबंदी को श्रेय दिया जा रहा है। फिलहाल उमा भारती ने भी दोनों नेताओं को बधाई दी है और कहा है कि उम्मीद है आगे भी बीजेपी हर क्षेत्र में ऐसा ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews