उमा भारती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिया ये बड़ा बयान

उमा भारती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (uma bhatri) ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiradity scindia) का भविष्य बहुत उज्जवल है। उन्होने कहा कि खुद सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) का नाम सीएम पद के लिए प्रस्तावित किया था और उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है। सिंधिया को अपना लाड़ला भतीजा बताते हुए उमा भारती ने कहा कि वे राजमाता की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।

भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योतिरादित्य सिंधिया के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि उनका कद बड़ा है ही क्योंकि वो बहुत बहादुर निकले और अपनी दादी की परंपरा को निभाते हुए बीजेपी में आ गए है। उमा ने कहा कि सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर बहुत सही कदम उठाया। ज्योतिरादित्य बहुत दबंग, बहादुर, निष्ठावान, परिश्रमी और विनम्र हैं। उनका भविष्य कद और पद दोनों दृष्टि से बहुत उज्जवल है।

वहीं सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि खुद ज्योतिरादित्य ने प्रस्ताव रखा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हों और शिवराज के सीएम होने का रास्ता प्रशस्त किया है। उन्होने कहा कि राजमाता सिंधिया ने एक समय कांग्रेस ध्वस्त की थी, उन्होने भी सीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को अस्वीकार कर दिया था और ज्योतिरादित्य भी उसी वंश के हैं। वो अपने लिए कुछ नहीं सोचेंगे, पार्टी उनके लिये जो सोचेगी वही वे खुशी खुशी स्वीकार करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews