बीजेपी नेताओ के सामने उमा ने कही ऐसी बात की शरमा गये VD

बीजेपी नेताओ के सामने उमा ने कही ऐसी बात की शरमा गये VD

भोपाल। बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का वर्षों पुराना राज आज उमाभारती ने भरी महफिल में खोल दिया। ये राज वीडी शर्मा के निजी जिंदगी से जुड़ा है। दरअसल उमाभारती बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा से मिलने बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। शर्मा ने पैर छूकर दीदी का स्वागत किया तो उमा ने भी उन्हें केसर चंदन का तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। उसके बाद मीडिया दोनों के इंतजार में था कि उमा कुछ बोलें। मीडिया के सामने उमा भारती ने बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा वी डी शर्मा मेरे छोटे भाई की तरह हैं। और इनकी शादी मैंने ही करायी है। उमा भारती की बात पर हर कोई बड़े दिलचस्पी के साथ सुन रहा था। उमा ने बताया कि वी डी की पत्नी उनकी सहेली की बेटी हैं। सहेली ने अपनी बेटी की वीडी से शादी के लिए जिसके  बात मैंने बात आगे बढ़ायी और बातचीत रिश्ते में बदल गयी। उमा भारती ने आगे कहा की  इस बात का मलाल है कि वो वीडी शर्मा की शादी में शामिल नहीं हो पायीं। मीडिया के सामने उमा भारती ने जब प्रदेश अध्यक्ष का ये राज खोला तो वो मुस्कुराते नजर आए। बता दें  वी डी शर्मा की पत्नी स्तुति शर्मा जबलपुर की रहने वाली हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews