उमा भारती ने की कमलनाथ की जमकर तारीफ, कहा- ऐसा करते तो नहीं गिरती सरकार

उमा भारती ने की कमलनाथ की जमकर तारीफ, कहा- ऐसा करते तो नहीं गिरती सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (uma bharti) ने उपचुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद कमलनाथ (kamalnath) को लेकर एक बयान दिया है, जिससे सियासी गलियारों में हचलच मचा दी है। उमा भारती ने कमलनाथ की जमकर तारीफ की है और उन्हें अपना बड़ा भाई बताया है।

उपचुनाव के नतीजे आने के बाद जहां अधिकांश लोग कमलनाथ की आलोचना कर रहे हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उन्हें लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होने बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा है। उमा यहीं नहीं रूकीं, बल्कि उन्होने यहां तक कह दिया कि अगर कमलनाथ इतने अच्छे तरीके से सरकार चलाते तो शायद मामला गड़बड़ नहीं हुआ होता। उन्होने कहा कि वो बहुत डिसेंट व्यक्ति हैं और मेरे बड़े भाई हैं और ये चुनाव उन्होने उन्होने बहुत प्रैक्टिकली लड़ा है। बड़ा मलहरा का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि कमलनाथ ने इस चुनाव को बेहतरीन ढंग से लड़ा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews