MP Politics : उमा भारती का बड़ा बयान- मेरा मूड होगा वहां से लडूंगी चुनाव

uma bharti

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP By-election) के नतीजों (Result) का ऐलान होने में अब बस कुछ ही समय बचा है, लेकिन इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती  (Uma Bharti) के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। उमा भारती का कहना है कि मैं पहले ही कह चुकी हूं कि चुनाव (Election) लड़ूंगी और मेरा मूड होगा, वहां से मैं चुनाव लडूंगी।

दरअसल, मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती टीकमगढ़ (Tikamgarh) जाते समय अल्प समय के लिए विदिशा (Vidisha) के सिरोंज में भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलीं। जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका स्वागत करना चाहा तो कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते उन्होंने माला नहीं पहनी।वही खबर लगते ही मीडिया भी मौके पर पहुंच गई और चुनाव को लेकर एक के बाद एक सवाल कर डाले। चुनाव लड़ने के सवाल पर भारती ने कहा कि मैं पहले ही प्रेस के सामने कह चुकी हूं कि चुनाव लडूंगी। वही जब उनसे पूछा गया कि वे कहां से चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि जहां से मेरा मूड होगा वहां से मैं चुनाव लडूंगी।

खास बात ये है कि उपचुनाव के दंगल में उमा के उतरने के बाद से ही उनके मध्यप्रदेश वापसी को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है।बीते दिनों ही उमा भारती भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी (Dr. Prabhuram Chaudhary) के पक्ष में सभा को संबोधित करने सांची विधानसभा क्षेत्र (Sanchi Assembly) पहुंची थी, जहां उन्होंने कहा था कि मैं एक पिछड़ी जाति में पैदा हुई हूं और भगवान ने मुझे ऐसा उठाया कि आज मैं जहां से चुनाव लडूं जीत जाती हूँ। यूपी में भी मेरे ही नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया और मैंने मुख्यमंत्री बनने से मना कर दिया था, लेकिन अब मुझे प्रचंड राजनीति करना है इसलिए 2024 में चुनाव लड़ूंगी।वही प्रचार के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के साथ मंच साझा किया था ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews