MP News : एक बार फिर गरजीं उमा भारती, खुली चेतावनी, कहा ‘नर्मदा नदी साक्षात शिव का स्वरूप, क्रूज चलाने की सोच को जड़ से उखाड़ फेकेंगे’

MP News : एक बार फिर गरजीं उमा भारती, खुली चेतावनी, कहा ‘नर्मदा नदी साक्षात शिव का स्वरूप, क्रूज चलाने की सोच को जड़ से उखाड़ फेकेंगे’

Uma bharti warning on Cruze tourism in narmada river : नशामुक्ति, शराब नीति और अवैध रेत उत्खनन जैसे मुद्दों पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली उमा भारती के तेवर एक बार फिर गर्म नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होने नर्मदा नदी में क्रूज चलाने के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया है और चेतावनी दी है कि ‘क्रूज चलाने की सोच को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।’

उमा भारती का क्रोध बीजेपी के लिए कई बार मुसीबत का सबब बन चुका है। ऐसे कई मुद्दे हैं जिनपर वो अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने से भी नहीं चूकीं। अब उन्हें ये खबर लगी है कि नर्मदा नदी में क्रूज चलाने की बात पर विचार हो रहा है और इस बात ने उन्हें फिर नाराज कर दिया है। इसे लेकर सोमवार को उमा ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए साफ साफ चेतावनी दे दी है। उन्होने कहा कि नर्मदा मैया साक्षात शिव का स्वरूप है जो एक धारा के रूप में बह रहे हैं। इसे अवैध उत्खनन से भी जोड़ते हुए उन्होने कहा कि पहले ही नर्मदा जी को अवैध उत्खनन ने निगल लिया है और अब अगर कोई भी इसपर क्रूज चलाने के बारे में सोचता भी है तो उसे जड़ से उखाड़ फेकेंगे।

अपने ट्वीट में उन्होने लिखा है कि “आज मैंने एक समाचार पत्र में खबर पढी है कि गंगा जी की तरह ही नर्मदा जी में भी पर्यटकों के मनोरंजन के लिए क्रूज चलाने पर विचार हो रहा है। गंगा जी में सनातन काल से ही यातायात होता रहा है, किंतु नर्मदा मैया एक मात्र धारा हैं जिनकी परिक्रमा होती है, क्योंकि नर्मदा जी साक्षात शिव हैं जो कि धारा के रूप में बहते हैं। नर्मदा जी में सिंचाई, गौपालन तथा परिक्रमा का सतोगुण पर्यटन संभव है। क्रूज चलाने की सोच को तो जड़ से उखाड़ फेंकेंगे क्योंकि नर्मदा जी सतोगुणी तरीके से भी बहुत रोजगार देती रही हैं तथा देती रहेंगी। आधा तो, अवैध खनन ने ही नर्मदा जी को निगल लिया अब और रही सही कसर क्या क्रूज से भी पूरी कर देंगे। आपको याद होगा कि दिग्विजय सिंह जी की सरकार के समय पर खजुराहो में भी हमने कैसीनो शुरू ही नहीं होने दिए थे।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews