उमा का बड़ा ऐलान- 2024 में फिर लड़ूंगी चुनाव, कांग्रेस ने ली चुटकी

उमा का बड़ा ऐलान- 2024 में फिर लड़ूंगी चुनाव, कांग्रेस ने ली चुटकी

भोपाल।
नए साल में बीजेपी की फायर ब्रिगेड नेता उमा भारती ने बड़ा ऐलान किया है। उमा भारती ने अगला चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल में कहा वो साल 2024 में चुनाव लड़ेंगी। उमा के इस ऐलान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।वही उमा के इस ऐलान पर कांग्रेस ने चुटकी ली है।

उमा भारती ने कहा मैंने 2019 का चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया था। ये नहीं कहा था कि अब चुनाव नहीं लड़ूंगी। मैंने इस बीच गंगा की सफाई और राम मंदिर के लिए काम करने का फैसला लिया है और मैंने मन बना लिया है कि मैं अगला चुनाव लड़ूंगी।उमा के ऐलान के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है। पिछले कुछ दिनों से उमा भारती सक्रिय राजनीति से दूर थी परंतु मध्य प्रदेश की राजनीति में उमा भारती की उपस्थिति लगातार बनी हुई थी। 2014 में गठित हुई नरेंद्र मोदी सरकार में उमा भारती कैबिनेट मंत्री थी। झांसी लोकसभा सीट से सांसद थी परंतु 2019 का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।लेकिन अब उमा फिर से सक्रिय हो चली है और अगला चुनाव लडने का फैसला किया है।

कांग्रेस ने ली चुटकी
उमा के इस ऐलान पर कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने चुटकी ली है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उमा भारती जी की 2024 में चुनाव लड़ने की घोषणा की ख़बर…जिन लोगों ने एमपी में पूरे 15 वर्ष उन्हें दरकिनार कर रखा। सक्रिय राजनीति से उनकी सन्यास की खबरो से जो बेहद ख़ुश थे , आज उन्हें नींद नहीं आयेगी वो इस घोषणा से बैचेन हो जायेंगे।शिवराज जी , राकेश सिंह सावधान…।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews