उमा भारती अब खोलेंगी मधुशाला में गौशाला, सीएम शिवराज को दी अवैध खनन वालों को ‘शूट एट साइट’ की सलाह

uma bharti

Uma Bharti : अब उमा भारती मधुशाला में गौशाला खोंलेंगीं। ये बात खुद उन्होने कही है। 2 फरवरी से ओरछा में वो इसकी शुरूआत करने जा रही हैं। इसे लेकर उन्होने कहा कि ‘मधुशाला में गौशाला एक बहुत ही सुविचारित जनता की इच्छा को मैंने घोषित किया है, यह बहुत ही गंभीर मसला है, मध्यप्रदेश में शराब नहीं बह सकती, दूध बहेगा। ओरछा की यह घटना इसी का सूचक होगी।’

‘मधुशाला में गौशाला’

मध्य प्रदेश में शराबबंदी के लिए उमा भारती की मुहिम जारी है। वो लगातार इस मुद्दे पर ट्वीट कर रही हैं और सीएम शिवराज सिंह चौहान तक अपनी बात भी पहुंचा रही हैं। पिछले दिनों उन्होने भोपाल के एक मंदिर में डेरा डाला था और अब नशामुक्ति अभियान के तहत वो ओरछा में नया प्रयोग करने जा रही हैं। अब वो वहां शराब की दुकानों में गौशाला खोलेंगी। इसे लेकर उन्होने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘भोपाल के अयोध्या बायपास पर स्थित दुर्गा हनुमान मंदिर का मेरा चार दिन का प्रवास बहुत आनंददायी रहा। दुर्गा एवं हनुमान को प्रणाम करके यहां से आज जा रही हूं, कल शाम को ओरछा पहुंचूंगी। शिवराज जी पर मुझे विश्वास भी है एवं उनके प्रति सम्मान भी है, मुझे भरोसा है कि नई शराब नीति में हमारे परामर्श शामिल होंगे ओरछा के ठीक मुहाने पर राम राजा सरकार के प्रवेश द्वार के ठीक पहले शराब की जो दुकान है वह अवैध है, विधि विभाग की भूल से उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया है। इसलिए मैं परसों मधुशाला को गौशाला में बदल देना चाहती हूं, यह एकमात्र उदाहरण होगा, बाकी मैं नई शराब नीति की प्रतीक्षा करूंगी।’ उन्होने कहा कि वो शराब की दुकानों में 11 गायें बांधेंगी और उन्हें चारा भी खिलाएंगी। इसी के साथ उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘देखना है कि गायों को वहां से कौन हटाएगा।’

‘शूट एट साइट’ की सलाह

उमा भारती अवैध खनन के खिलाफ भी मुखर रही हैं और लगातार इसके खिलाफ बोलती रही हैं। अब उन्होने इसे लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होने कहा कि कि अवैध उत्खनन करने वालो को ‘शूट एट साइट’ करने का नियम बनाना चाहिए। उन्होने सीएम शिवराज को सलाह दी कि ‘सेवक नहीं शासक की भूमिका में आइये। राजदंड उठाइये।’ उमा भारती ने कहा कि अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की जरुरत है। उन्होने कहा कि जब अपराधियों पर इस तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी तभी उनके भीतर भय पनपेगा।

[dgv_vimeo_video id=”794463640″]

[dgv_vimeo_video id=”794463911″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews